गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी के निर्देशानुसार आज सरजू पांडे पार्क, कचहरी गाजीपुर में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में "ग्रेट निकोबार बचाओ" हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने भाग लेकर देश की प्राकृतिक संपदा को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करने की केंद्र सरकार की कथित नीतियों के खिलाफ हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि मोदी सरकार लगातार देश की प्राकृतिक संपदाओं, जल, जंगल और जमीन को अपने पूंजीपति मित्रों के हित में सौंपने का कार्य कर रही है। ग्रेट निकोबार द्वीप के 161 वर्ग किलोमीटर घने जंगलों को उजाड़ने की योजना पर्यावरण, जैव विविधता और आदिवासी समुदायों के अस्तित्व पर सीधा हमला है। देश की धरोहरों को बचाने के बजाय सरकार उन्हें कॉर्पोरेट लूट का साधन बना रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि एक ओर देश जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय संकटों का सामना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार जंगलों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को बढ़ावा दे रही है। विकास के नाम पर विनाश की यह नीति आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार पर्यावरण संरक्षण के अपने दावों में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां आम जनता नहीं बल्कि चुनिंदा उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। ग्रेट निकोबार परियोजना पर्यावरणीय संतुलन को नष्ट करने वाली योजना है, जिसके दूरगामी दुष्परिणाम पूरे देश को भुगतने पड़ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी देश की प्राकृतिक धरोहरों को बचाने और पर्यावरण विरोधी फैसलों के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान केवल ग्रेट निकोबार को बचाने का अभियान नहीं, बल्कि देश के जल, जंगल और जमीन को कॉर्पोरेट कब्जे से बचाने की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएगी तथा केंद्र सरकार पर जनदबाव बनाकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग करेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। 

जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष लाल साहब यादव चंद्रिका सिंह सबिबुल हसन ज्ञान प्रकाश सिंह मंसूर जैदी कमलेश्वर प्रसाद शर्मा विनोद सिंह आशुतोष गुप्ता सदानंद गुप्ता जयप्रकाश पांडे महबूब निशा अब्दुल्ला मास्टर इस्लाम भाई राजेश उपाध्याय साजिद खान अयूब अंसारी अजलाल अब्बासी ताहिर अब्बासी विंध्याचल कुशवाहा अजय दुबे इरफान खान आलोक यादव चंद्रशेखर आर्य देवेंद्र सिंह पारस उपाध्याय पप्पू निषाद रमेश चंद गुप्ता संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाया।