गाजीपुर। समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में गाजीपुर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से पी.जी. कॉलेज मलिकपुरा के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिव प्रताप यादव को समाजवादी शिक्षक सभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के उपलक्ष्य में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, बंशी बाजार, गाजीपुर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव सहित जिले के विधायकगण, सांसद, पार्टी पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों ने डॉ. शिव प्रताप यादव को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शिव प्रताप यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया जाएगा तथा शिक्षक हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. शिव प्रताप यादव अपने अनुभव, शैक्षणिक पृष्ठभूमि और संगठनात्मक क्षमता के बल पर शिक्षक समाज की आवाज को मजबूती देंगे। साथ ही संगठन की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को अधिक से अधिक शिक्षकों एवं युवाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह नियुक्ति न केवल गाजीपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल के शिक्षक समुदाय के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।