जमानियां। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहाँ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गई। हैं। बताया जाता है। की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार एवं डॉ शमशेर बहादुर की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 50 मरीजों का निःशुल्क दवा देकर इलाज किया गया। इस दौरान निशुल्क जांच व  उपचार समुचित ढंग से किया गया। मौसमी बीमारियों में बुखार, खांसी, शुगर और ब्लड प्रेशर की प्राथमिक जांच की गई। और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्री से आए मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गई। हैं। आयोजित मेले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत जरूरतमंदों के गोल्डन कार्ड (आयुष्मान कार्ड) भी बनाने के लिए कर्मी तैयार दिखे हैं। हां इतना है। की केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस बावत चिकित्सक देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेले के आयोजन किया जाता है। केंद्र पर पूरी सुविधाए प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का उपयोग कर सकते हैं। डॉ देवेंद्र कुमार ने बताया कि जन आरोग्य मेला 50 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। इसमें ज्यादातर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी जुकाम से पीड़ित रहे। उन्होंने बताया कि इस समय अधिकतर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं। तेज धूप में लोग शरीर को ढककर चलें और पानी का ज्यादा सेवन करें। उम्र मौके हीरा लाल, मोहित कुमार, विपिन सहित आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।