वाराणसी (पीएनआई/वि न्यूज/बीबीसी -इंडिया/वीएनएफए) । समता समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस - एस.) उत्तर प्रदेश के राज्य परिषद के सदस्यों की एक बैठक आज वाराणसी में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डा.सविता पूनम की अध्यक्षता में औसानगंज  स्थित पार्टी   कार्यालय पर  अम्बरीष कुमार संपन्न हुई।

         जिसमें सर्वसम्मति से गाजीपुर  जनपद के प्रसिद्ध समाजसेवी सिंहासन यादव को  जिला समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस - एस.) गाजीपुर के जिला संयोजक के रूप में चुना गया ।

     समता समाजवादी कांग्रेस  पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री अम्बरीष कुमार द्विवेदी(वरिष्ठ अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ, खण्डपीठ )ने फोन से श्री सिंहासन यादव को बधाई दी और कहा की पार्टी अपेक्षा करती है कि आप पार्टी कार्यक्रमों के प्रति जागरूक और उसे आगे बढ़ाएंगे।

       इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राकेश कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं पार्टी के विटो कमेटी के सदस्य श्री युगुल किशोर विश्वकर्मा,अमर नाथ यादव,शशि वर्मा एडवोकेट, रमेश कुमार कन्नौजिया,कृपा शंकर तिवारी,वीर बहादुर सिंह "पंकज" एडवोकेट,अखिलेश कुमार गुप्ता एडवोकेट,सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

          बैठक का संचालन के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अरविंद गांधी के निजी सचिव एवं विशेष कार्याधिकारी राजकुमार सिंह ने किया।

           बैठक में पार्टी के राज्य परिषद के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारीगण ने श्री सिंहासन यादव को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी ।