पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव बनी यादव महासभा गाजीपुर की जिला महामंत्री
गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाजीपुर के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य जिला मार्गदर्शक पूर्व डीआइजी बलिकरन यादव जिला सँरक्षक राम नगीना यादव और जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने आज मुहम्मदाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्दा यादव को यादव महासभा गाजीपुर के जिला महामंत्री पद का दायित्व सौपा, साथ ही प्रदेशाध्यक्ष कप्तान सिंह यादव द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र भी दिया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने फूल- माला से चन्दा यादव को सम्मानित किया। साथ में बताया कि चन्दा यादव समाज मे अनेकों पद पर रहते हुए समाज की सेवा कर रही है। उंन्होने ने पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है। वर्तमान में किसान सभा की जिलाध्यक्ष, महिला संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष, रसोइया संघ उत्तर प्रदेश की सयोजिका की जिम्मेदारी निभा रही है। अब अपने यादव समाज मे भाई चारे एकता के लिए जिले की महामंत्री पद की कमान संभालेगी। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमख नवनियुक्त जिला महामंत्री चन्दा यादव ने आये हुए सभी यादव महासभा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया और बताया कि ये जिम्मेदारी मै निष्ठा से निभाऊंगी। हमारा समाज मजबूत हो, दहेज मुक्त हो, रोटी- बेटी का नाता हो, सब पढ़े लिखे यही मेरा एजेंडा रहेगा।