गाजीपुर बिरनो थानाध्यक्ष के द्वारा बीते शुक्रवार को थाना परिसर में ही एक ग्राम प्रधान को थप्पड़ मारने का मामला दिन पर दिन तूल पकड़ता ही जा रहा है थानाध्यक्ष पर कार्यवाही नहीं होता देख अखिल भारतीय प्रधान संगठन और ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी के पदाधिकारीयों ने आज बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को पत्रक सौंपा।

मिली जानकारी के अनुसार बिरनो विकासखंड अंतर्गत चकताजुद्दीन ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुरेश सिंह यादव किसी मामले पर बीते शुक्रवार को किसी मामले में बिरनो थानाध्यक्ष से मिलने के लिए गए हुए थे इसी बीच थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने ग्राम प्रधान सुरेश सिंह यादव को दो-चार थप्पड़ जड़ दिया था इसके बाद घटना की जानकारी होते ही सैकड़ो की संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद होकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी किए थे वही इस मामले पर प्रधान संगठन के द्वारा पुलिस अधीक्षक से भी मिलना हुआ था लेकिन अब तक कार्यवाही ना होता देख प्रधान सदस्यों का पारा अब चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है इसी क्रम में आज बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन और ग्राम प्रधान संगठन गाजीपुर के जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह से मुलाकात किया और पत्रक भी सौंपा ।

जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष भयंकर सिंह यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान को थानाध्यक्ष के द्वारा थप्पड़ मारने की घटना के बाद प्रधान के पिता शंकर सिंह यादव की हालत ज्यादा खराब हो गई थी जिससे उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जिनका बीते सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत भी हो गई इससे सभी प्रधान साथी पीड़ित ग्राम प्रधान के साथ उनके दुख में खड़े हैं अगर बिरनो थानाध्यक्ष पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो 9 तारीख को सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव जोगी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष सचिंद्रनाथ सिंह लल्लन, जिला महासचिव विनोद गुप्ता ,बिरनो ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव पप्पु, कासिमाबाद ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जिला संरक्षक दीपक सिंह मौजूद रहे।