काम करते समय अचानक आंधी आने के कारण पाइट से गिरकर राजगीर मिस्त्री की हुई मौत।
इससे यह साबित होता है कि काम करते समय राजगीर मिस्त्री ने सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग नहीं किया था।
इस कारण तेज हवा के चलने से पाइट डगमगा गई और वह नीचे की तरफ गिर पड़ा ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई
खबर विस्तार से आईए जानते हैं स्थानीय कस्बा के दी सनशाइन पब्लिक स्कूल पर राजगीर मजदूर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया।
जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आनंद खनन में पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने मृतक के घर वालों को सूचना देते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक रामचंद्र राम कुशीनगर के तरयां सुजान थाना क्षेत्र के फागुर गांव का रहने वाला था।
जो अपनी जीविका चलाने के लिए राजगीर मजदूरी का काम क्षेत्र में 5 वर्षों से करता था।
वह क्षेत्र के सोफीपुर गांव में शादी भी कर लिया था।
इसके पीछे पत्नी व एक लड़का भी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि युवक कस्बा में ही एक विद्यालय में काम करते समय फाइट के ऊपर बांस पकड़ा हुआ था।
लेकिन पाइट का बांस हाथ से छूट जाने के कारण नीचे गिरने से से गंभीर रूप से घायल हो गया।
और उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




