गाजीपुर। समाजवादी जनता पार्टी (चन्द्रशेखर) की पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रामविजय सिंह यादव ने कैम्प कार्यालय चांड़ीपुर में युवा तुर्क, जननायक पूर्व प्रधानमंत्री स्वं. चन्द्रशेखर जी की पुण्यतिथि 8 जुलाई को मनाई। वे सर्वश्रेष्ठ पद यात्री के रूप में भी जाने जाते रहे है। उनका देहांत 8 जुलाई 2007 में हो गया। श्री यादव ने बताया कि वे विशिष्ट सांसद का खिताब भी अपने नाम किये थे। वे हमेशा राष्ट्र के प्रति चिंतिन किया करते थे। तथा गरीबों, मजदूरों तथा बेरोजगारों के ज्वलंत मुद्दों के प्रति चिन्तन करते रहते थे। उनको याद करने वालों में प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, अजय उपाध्याय, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधानाचार्य भरत यादव, प्रधानाचार्य शिवाश्रय यादव, प्रबंधक नागेन्द्र यादव, डॉ अमरनाथ यादव, देवेन्द्र यादव, डॉ विनोद यादव, दीनानाथ यादव, आदि लोगों ने श्रद्धांजलि देकर याद किया। संचालन आकाश यादव ने किया।