गाजीपुर / दुल्लहपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की जन्मभूमि धामूपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। धामूपुर में लगभग पांच एकड़ भूमि पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मानसून को ध्यान में रखते हुए फलदार वृक्ष आम, जामुन, नीम, पीपल, महोगनी आदि वृक्ष लगाए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि बृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। वृक्ष मानव जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण है। पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर ने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग सिंह, वन दरोगा अमरनाथ, वन रक्षक अशोक यादव, रामानंद यादव, चंदन राजभर, विजय तिवारी, सरवन सिंह, रविंद्र गोड़, ग्राम प्रधान सिकानु राम, राजेश शर्मा, रविंद्र यादव रहे।