एयर शो के अंतिम दिन जाम से हाहाकार
(विशेष रिपोर्ट :डा. अरविंद गाँधी /डा. सविता पूनम/उपेंद्र यादव -विश्ववाणी समाचार /भा.प्रे.से./बीबीसी -इण्डिया )
वाराणसी । एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के चलते शहर से लेकर हाईवि तक जाम की स्थिति बनी ही। सुबह 9:30 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने से सड़कों पर कतारें लग गई। आजमगढ़-लालपुर रिंग रोड मार्ग पर भी सुबह से ही वाहन रेंगते नजर आये । इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। एयर शो के मद्देनजर हाईवे से शहर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई, जबकि गंगा घाटों की ऒर जाने वाले वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया, और कारों की आवाजाही प्रभावित होने से प्रमुख स्थानों पर दबाव बढ़ गया। पड़ाव चौराहे से शहर में वाहनों को आवाजाही बंद कर दी गई। राजघाट पुल पर वाहनों के साथ पैदल चलने वालों का आवागमन भी रोक दिया गया। सामनेघाट पुल से केवल दोपहिया वाहनों को आने-जाने की अनुमति मिली। लेकिन कार्यक्रम के दौरान सभी वाहन प्रतिबंधित रही,इन प्रतिबंधों के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा । गोदौलिया और मैदागिन में भी भीड़ का दबाव बना रहा। यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन शहर के अंदरूनी मार्गो से लेकर बाहरी छतों तक लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी बनी पड़ी।

