गाजीपुर। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियों को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला कोऑर्डिनेटर श्री प्रजानाथ शर्मा उपस्थित रहें।

बैठक में दिल्ली में आयोजित रैली में गाजीपुर से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने, रैली की तैयारियों तथा दिल्ली पहुंचने की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई । कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गाजीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचकर रैली में भाग लेंगे।

जिला कोऑर्डिनेटर प्रजानाथ शर्मा जी ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार जनता की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। वोट की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। 1 नवंबर की रैली में गाजीपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर तैयारी की जा रही है।

 जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ रैली की तैयारी में जुटेंगे और दिल्ली में गाजीपुर की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा और जनता के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस उद्देश्य को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि गाजीपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचकर रैली में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

कांग्रेस नेताओं ने सभी जिला एवं शहर पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों तथा कार्यकर्ताओं से बैठक में समय से पहुंचने और रैली की तैयारियों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य रविकांत जनार्दन राय अजय कुमार श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली अरविंद मिश्रा राम नगीना पांडे उषा चतुर्वेदी सुमन चौबे आशुतोष गुप्ता रईस अहमद धर्मेंद्र कुमार अयूब रशीद भाई जेपी पांडेय राजेश उपाध्याय देवेंद्र सिंह संजय सिंह संजय गुप्ता आरती आर्या आशुतोष सिंह मिंटू ताहिर अब्बासी आरटीआई चंद्रशेखर राजआदि लोग उपस्थित रहे।