गाजीपुर। माटीकला से जुड़े प्रजापति समाज के परंपरागत कारीगरों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजना में वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले कारीगरों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

दिनांक: 25 अगस्त 2026

 समय: सुबह 10:00 बजे 

 स्थान: विकास भवन सभागार, गाजीपुर

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू.पी. सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र पारंपरिक कारीगरों को विद्युत चालित चाक एवं पगमिल मशीन का निःशुल्क वितरण किया जाना है। इसके लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों का साक्षात्कार परियोजना निदेशक, डीआरडीए गाजीपुर की अध्यक्षता में होगा।

 आवेदकों के लिए जरूरी निर्देश

सभी आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि और समय पर अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ विकास भवन सभागार में उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करें।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7380792768 पर संपर्क किया जा सकता है।

 माटीकला को मिलेगा आधुनिक तकनीक का सहारा, कारीगरों को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया अवसर।