गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के मैनपुर स्थित जी बी पब्लिक स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन नंदलाल यादव उर्फ नंदू ने ध्वजारोहण कर तथा स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और देश की एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर शिवानंद यादव (विशाल), सभी शिक्षक एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता सेनानियों के अमर बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ हुआ।

