सोमवार को तहसील मुख्यालय सभागार में जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति हेतु पर्यवेक्षक सर्किल सुपरवाईजर कि बैठक
जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा की देखरेख में जनगणना का कार्य तेजी के साथ करने के लिए सुपर वाइजर की मीटिंग की गई। तथा सबसे अच्छे सुपरवाइजर जिन्होंने अब तक अपना कार्य पूरा किया गया को जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशस्तपत पत्र देकर के सम्मानित किया गया। बताया जाता है। की सोमवार को तहसील मुख्यालय सभागार में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा के द्वारा जनगणना कार्य में अपेक्षित प्रगति हेतु पर्यवेक्षक सर्किल 51 से 100 तक के सभी सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चार्ज अधिकारी तहसीलदार राम नारायण वर्मा, सहायक चार्ज अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार उपस्थित रहे। सभी को निर्देशित किया गया। कि वो प्रतिदिन अपने प्रगणक की मॉनिटरिंग करे तथा उनसे प्रगति रिपोर्ट अवश्य ले, फील्ड में अपने प्रगणक को आवश्यक सहयोग प्रदान करे तथा सभी HLB का कार्य 05 जून तक 100% पूर्ण करें। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक के द्वारा सुपरवाइजर जयशंकर प्रसाद राय द्वारा कार्य पूर्ण करने पर उनको बधाई दी गई। तथा प्रोत्साहन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। बताया जाता है। की देश के साथ प्रदेश में हो रही जनगणना को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारियों के निर्देशन में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार जमानियां सोमवार को सभी सुपरवाइजरो के बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए। कि प्रथम चरण के तहत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस 22 मई से 21 जून के बीच हर हाल में पूरा कराया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार अपने संयुक्त बयान में कहा कि सभी सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 20 मई से 21जून कार्य को हरहाल में पूरा किया जाना है। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त मौके पर कानूनगोह नसीमुल्लाह आदि कर्मचारी शामिल रहे।

