नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ गंगा घाट को दुल्हन की तरह किया गया सजावट
जमानियां। नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ गंगा घाट को दुल्हन की तरह किया गया सजावट। उससे पहले पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर पक्का बलुआ गंगा घाट के आसपास की साफ सफाई साथ चुने का छिड़काव कराया गया। ताकि किसी भी आने वाले श्रद्धालु को दिक्कत उठानी ना पड़े। बताया जा रहा है। कि गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मां गंगा के धरती पर अवतरण के उपलक्ष्य में नदी के घाट और किनारों को फूलों, रोशनी और मनमोहक पंडालों से दुल्हन की तरह सजाया गया। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के मुख्य आकर्षण के साथ भव्य सजावट और आरती का कार्यक्रम हुआ। जिसके मुख्य अतिथि बक्सर बिहार के विधायक विनोद मिश्रा रहे। इस दौरान संध्या के समय अलौकिक गंगा आरती का आयोजन किया जाना एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। सैकड़ों श्रद्धालुओं की आस्था देखी गई। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। मान्यता है। कि इस दिन स्नान और दान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते है। इसके साथ ही जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पक्का बलुआ गंगा घाट पर स्वच्छता बनाए रखने और जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए गए। धार्मिक पंचांग के अनुसार यह पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।बता दें कि मंगलवार की रात्रि समय गंगा दशहरा पर गंगा नदी को दुल्हन की तरह सजाया जाना एक भव्य और अलौकिक दृश्य प्रस्तुत करता रहा। है। इस पावन अवसर पर गंगा नदी तट का अद्भुत श्रृंगार किया गया। गंगा दशहरा की प्रमुख साज-सज्जा और उत्सव की झलक एवं पक्का बलुआ घाट का श्रृंगार गंगा नदी के आसपास फूलों, रंग-बिरंगे कपड़ों और भव्य पंडालों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। पक्का बलुआ घाट की सीढ़ियों और गंगा के तटों को हजारों दीयों (दीपदान), रंगोली और आकर्षक विद्युत लाइटों से रोशन किया गया। जिससे रात में नदी का किनारा बेहद खूबसूरत दिखता रहा। है। इस दिन शाम के समय होने वाली गंगा आरती अत्यंत मनमोहक रही। आरती के दौरान विशेष फूलों की सजावट और धूप-आरती का आयोजन किया गया। भक्तों द्वारा गंगा मैया को अर्पित किए गए फूल और जल में तैरते हुए दीये नदी को एक दिव्य स्वरूप प्रदान करते रहे। यह आयोजन माँ गंगा के स्वर्ग से धरती पर अवतरण की खुशी में मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाया। और पक्का बलुआ गंगा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना किया गया। उक्त मौके पर पूर्व भाजपा विधायक श्रीमती सुनीता सिंह, सचिन वर्मा, व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया, तारकेश्वर वर्मा, रितेश वर्मा, गुलाब चंद्र वर्मा सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

