(विशेष रिपोर्ट : उपेंद्र यादव -वी एन एफ ए /बीबीसी -इण्डिया /विश्ववाणी समाचार )
वाराणसी।श्री राम चरित मानस, समिति, नाटीइमली, वाराणसी के तत्वाधान में आज 17 मई 26 दिन रविवार को प्रातः 6.30 बजे आयोजित मंगल कलश यात्रा और धार्मिक शोभायात्रा के सम्मान और भीषण गर्मी को देखते हुए रामकटोरा, स्थित शाह आँख का हॉस्पिटल के पास तथा नाटीइमली, हनुमान मंदिर के पास दो स्थानों पर निःशुल्क पेयपदार्थ शिविर *इण्डियन एडवोकेट एसोसिएशन* द्वारा श्री नान्हू -कान्हू बाबा सेवा समिति के सहयोग से लगाया गया ,इस शिविर का उद्घघाटन एसोसिएशन डा. अरविंद गाँधी ने किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शशि वर्मा एडवोकेट, महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट , एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यगण बलदाऊ एडवोकेट, सुल्तान खान एडवोकेट सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण तथा सदस्यगण उपस्थित थे।

