वाराणसी (वी एन एफ ए /बीबीसी -इण्डिया /विश्ववाणी समाचार )। हिंदी दैनिक वीर अर्जुन, हिंदी दैनिक संध्या वीर अर्जुन, एवं प्रमुख उर्दू दैनिक प्रताप समूह के प्रमुख तथा पत्रकारिता के पुरोधा स्व. के नरेन्द्र जी का 113 वीं जन्मदिवस पर तीन दिवसीय "पत्र और पत्रकारिता" पर एक पखवारा गोष्ठी का आयोजन वीर अर्जुन के वाराणसी तथा समापन चंदौली जनपद के बहादुरपुर, जलीलपुर -पड़ाव पर दैनिक वीर अर्जुन के वाराणसी स्थित ब्यूरो चीफ डा. अरविंद गाँधी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे समी ने स्व. के. नरेन्द्र की पत्रकारिता और उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। तथा सभी ने उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा. सविता पूनम, राजकुमार सिंह, युगुल किशोर विश्वकर्मा, डा. सुल्तान खान एडवोकेट, रतन कुमार विश्वकर्मा, सोनी चक्रवाल, दिनेश सिंह कुशवाहा, अमरनाथ यादव, हिमांशु नाथ त्रिपाठी सहित क्षेत्रीय गणमान्य जन उपस्थित थे।

