जमानियां। तहसील मुख्यालय के सभागार में शनिवार को एसडीएम सुश्री निधि की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पीड़ित फरियादियों के द्वारा समस्या निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। बताया जाता है। कि शनिवार को तहसील मुख्यालय के सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में नियमित रूप से किया जाता है। जहाँ आम जनता की शिकायतें सुनी गई। और उनका निस्तारण किया गया। है। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। उक्त मौके पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, पशु चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार, कानूनगोह अजय यादव, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार,लेखपाल रुपेश रंजन सिन्हा के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल रहे।