जमानियां। तहसील मुख्यालय में कार्यरत दो कानूनगो पकंज कुमार एवं रामराज को विदाई समारोह आयोजित कर भावुक विदाई दी है। एक लंबे समय तक अपनी अहम भूमिका निभाई। अब उन्होंने अपनी सेवा पूरी कर ली है और रिटायरमेंट ले रहे हैं। साथी कर्मचारी भावुक नजर आए। बताया जाता है। कि शनिवार को तहसील मुख्यालय में कानूनगो के पद पर कार्यरत दो कर्मचारी पंकज कुमार और रामराज को विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी सुश्री निधि, तहसीलदार जितेंद्र कुमार,  नायब तहसीलदार जितेंद्र, आमीन अरुण कुमार सिंह के साथ अन्य साथी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा शॉल, पुस्तक, छाता भेंटकर भावभीनी विदाई देते नजर आए। आमीन अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आधी उम्र जब नौकरी कर रिटायरमेंट लेता है। तो साथी कर्मचारी के साथ गुजारी गई समय यादगार बन जाती है। उन्होंने बताया कि रिटायरमेंट लेने वाले साथी कर्मचारी को विदाई देते सभी साथी को भावुक बना दिए। उक्त मौके पर धनंजय सिंह, राहुल कुमार, विजय कुमार, शैलेन्द्र सिंह यादव सहित आदि कर्मचारीगण शामिल रहे।