गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सादात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूर्व विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने और अवैध पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 को निखिल मिश्रा पुत्र धर्मवीर मिश्रा ने शिकायत दी थी कि पूर्व विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सादात में मु0अ0सं0 223/2026 के तहत धारा 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सादात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले से संबंधित अभियुक्त कृषान्त यादव उर्फ नान्हू यादव (20 वर्ष) पुत्र हीरा यादव, निवासी ग्राम सेमरौल, थाना सादात, जनपद गाजीपुर को सेमरौल चट्टी से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से .32 बोर की एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने बरामद अवैध असलहे के संबंध में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मुकदमा भी पंजीकृत किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सादात तारावती यादव मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
बरामदगी: एक .32 बोर पिस्टल और दो कारतूस।

