जमानिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अध्यक्ष जयप्रकाश के नेतृत्व में हथियारों को गिरफ्तार करने के लिए जुलूस निकाला। सौंपा एसडीएम को मांग पत्र
जमानियां। बार एसोसिएशन जमानियां के अधिवक्ता एवं अध्यक्ष जय प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिजनों को एक एक करोड़ रुपये एवं आर्थिक सहायता मुआवजे दिलाने के लिए एसडीएम जमानियां को सौंपा मांग पत्र। इस दौरान अधिवक्ता एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि जालौन जिले के कालपी बार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की निर्मम हत्या के विरोध में जमानियां बार एसोसिएशन के वकीलों ने व्यापक आक्रोश व्यक्त किया है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर जोरदार जुलूस निकाला और न्यायिक कार्यों का पूरी तरह बहिष्कार किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुश्री निधि को एक मांग पत्रक (ज्ञापन) सौंपा है। जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें की गई हैं। मुख्य मास्टरमाइंड की तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित परिजनों को एक एक करोड़ एवं आर्थिक मुआवजा दिलाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन पत्रक सौंपा गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार से एक करोड़ रुपये के आर्थिक मुआवजे की मांग की गई है। आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है। अधिवक्ता फैसल होदा ने कहा कि 31 अक्टूबर को वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार को केस की फाइल पर चर्चा करने और चाय-नाश्ते के बहाने सफेद कार सवार बदमाशों ने कालपी के दुर्गा मंदिर चौराहे से अगवा किया। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है। कि यदि मुख्य अपराधियों को तुरंत सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया। तो उनका आंदोलन और उग्र रूप लेगा। उक्त मौके पर राजेश गुप्ता, मिथिलेश प्रताप सिंह, राजकिशोर सिंह, अक्षय कुमार, मेराज हसन, हाजी इमरान नियाजी, एनाम नियाजी, बृजेश कुमार सिंह सहीत आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

