रिपोर्ट सलीम मंसूरी की जमानिया
जमानियां। जी जमानियां कस्बे की शाही जामा मस्जिद एक प्रमुख और भव्य धार्मिक स्थल के रूप में स्थित है। इस मस्जिद की सुंदरता, इसके जीर्णोद्धार (नवीनीकरण) और देखरेख में कि जिम्मेदारी मस्जिद के सेकेट्री मौलाना तनवीर रजा ने निभाई है। इसमें स्थानीय मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जमानियां की सबसे बड़ी और खूबसूरत मस्जिदों में गिना जाता है। बताया जा रहा है। कि जमानियां कस्बा (धरम्मरपुर उपरवार क्षेत्र) में स्थित है और नमाजियों के लिए चौबीसों घंटे खुली रहती है। इसकी सामाजिक व धार्मिक भूमिकाएं इस प्रकार से है। यहाँ जुमा और ईद की नमाज़ के साथ-साथ मुहर्रम और अन्य इस्लामी अवसरों पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन और मार्गदर्शन किया जाता है। मौलाना तनवीर रजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जमानियां स्थित ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के सौंदर्यीकरण और रखरखाव के लिए मुस्लिम भाइयों ने अपना अपना अहम योगदान तरह से किया है। उन्होंने सेक्रेटरी के तौर पर मस्जिद के प्रबंधन और धार्मिक आयोजनों की देखरेख करते हैं। और करते रहेंगे। रजा ने कहा कि मस्जिद अपने ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लिए एक प्रमुख धार्मिक और सामाजिक केंद्र है। उन्होंने बताया कि जमानियां (गाजीपुर) की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद क्षेत्र की एक प्रमुख और सबसे बड़ी इबादतगाह है। जिसके सौंदर्यीकरण और देखरेख में स्थानीय मुसलमान भाइयों की मदद के लिए सराहनीय योगदान रहा है। यह मस्जिद अपनी भव्य बनावट और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है। जहाँ जुमे और ईद की नमाज में बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुटते हैं। मस्जिद की मरम्मत, रंगाई-पुताई और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से इसकी खूबसूरती में और निखार आया है।

