छठ महापर्व पर गाजीपुर में 16 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, सभी सरकारी कार्यालय और विद्यालय रहेंगे बंद
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जारी किया आदेश, सोमवार को जनपद में लागू रहेगा स्थानीय अवकाश
गाजीपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर जनपदवासियों को राहत देते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को जनपद गाजीपुर में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छठ पूजनोत्सव एवं पर्व के मद्देनजर शासनादेश में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत 16 नवंबर को जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
छठ महापर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित होने से जनपद के लोगों को पर्व की तैयारियों और पूजा-अर्चना के लिए सुविधा मिलेगी।

