गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी वारंट के मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय सैदपुर, गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उ0नि0 सुधीर कुमार राय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट सैदपुर, गाजीपुर द्वारा जारी वारंट मुकदमा संख्या 240/23, धारा 323, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कैलाश सोनकर (उम्र करीब 53 वर्ष) पुत्र हीरा सोनकर तथा लालजी सोनकर (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र हीरालाल उर्फ हरिलाल सोनकर, निवासी ग्राम रामपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय के साथ कांस्टेबल बृजेन्द्र द्विवेदी एवं कांस्टेबल राकेश पाल शामिल रहे।
खानपुर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

