धनतेरस के पावन अवसर पर नगर कस्बा,स्टेशन बाजार में शुक्रवार सुबह से ही जबरदस्त चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है
जमानियां। धनतेरस के पावन अवसर पर नगर कस्बा,स्टेशन बाजार में शुक्रवार सुबह से ही जबरदस्त चहल-पहल और रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की पुरानी परंपरा के चलते स्टील, पीतल, तांबे और कांसे के बर्तनों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। वही सोने-चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और नए डिजाइन के आभूषणों की जमकर खरीदारी हो रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रानिक्स और वाहन एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन के साथ-साथ टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की डिलीवरी और एडवांस बुकिंग के लिए शोरूमों पर ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। पूजा और सजावट की सामग्री जैसे दीये, खिलौने, रंगोली, कपड़े और घर की सजावट के सामान के लिए अस्थायी दुकानें सजाई गई रही। जिनसे बाजार गुलजार रहा। बताया जा रहा है। कि धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बा बाजार सहित स्टेशन के बाजार में सुबह से ही जबरदस्त चहल-पहल और रौनक देखने को मिली है। इस दौरान पारंपरिक बर्तनों के साथ-साथ नए डिज़ाइन के कुकर और डिनर सेट भी लोगों की पसंद बने। एसके साथ ही लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सोने-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने के लिए खरीदारों का तांता लगा रहा। स्टेशन तलाशपुर के पास जेपी हीरो एजेंसी में दोपहिया वाहनों के शोरूम पर लोग पहले से बुक किए गए वाहनों की डिलीवरी लेने पहुंचे। इसके अलावा मिट्टी के दीये, पूजा सामग्री और सजावटी वस्तुओं की अस्थायी दुकानें भी सजीं। धनतेरस और दीपावली से पहले बाजारों में बढ़ी चहल-पहल खरीदारी में जुटे लोग कस्बा बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। और ग्रामीण क्षेत्रों से भी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है। व्यापारी अच्छी बिक्री की आशा कर रहे हैं। और ग्राहकों को भीड़ देखी गई।

