कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय पुलिस कर्मियों के संग कस्बा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा का एहसास दिलाया
जमानियां। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय पुलिस कर्मियों के संग कस्बा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाजार सहित भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगातार पैदल गश्त (रूट मार्च) की गई। ताकि धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के दौरान बाजारों में सुरक्षा का माहौल बना रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। है। ताकि बाजार में खरीदारी करने वालों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सके। सिंह ने कहा कि त्योहारों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति न बने, इसके लिए कोतवाली पुलिस और यातायात कर्मियों को सुव्यवस्थित पार्किंग और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसके साथ ही दुकानदारों से C T V लगवाने ki अपील किया गया। ताकि चौराहों और बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा दुकानदारों के निजी कैमरों की सक्रियता की जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों के तहत अस्थाई पटाखा दुकानों और आतिशबाजी के विक्रय स्थलों का निरीक्षण भी किया गया। उक्त मौके पर दीपक मिश्रा, आयुष कुमार, मुकुल मिश्रा, विमलेश कुमार, अनूप राय, रतन कुमार सरोज सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

