धनतेरस पर सुमंगल ग्रुप ने ग्राहकों के विश्वास, कारीगरों के सम्मान और अपनी गौरवशाली परंपरा को बताया असली पहचान


वाराणसी। धर्म की धरती और मोक्ष के धाम काशी में बाबा श्री काशी विश्वनाथ एवं मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद के साथ सुमंगल ज्वैलर्स ने विश्वास, भरोसे और उत्कृष्टता की अपनी गौरवशाली परंपरा के 75 वर्ष पूरे किए हैं। सुमंगल ज्वैलर्स का यह सफर केवल आभूषणों के कारोबार की कहानी नहीं, बल्कि काशीवासियों के साथ बने अटूट रिश्तों, अपनेपन और विश्वास का प्रतीक है।

सुमंगल ग्रुप के डायरेक्टर संजय सिद्धांत स्वपात नमन लोहिया ने बताया कि सुमंगल की असली पहचान गुणवत्ता, बेहतरीन फिनिशिंग और आकर्षक डिजाइनों के साथ ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना है। कंपनी ने हमेशा मेकिंग, गुणवत्ता, डिजाइन और प्योरिटी के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया है। काशीवासियों की पसंद और उनके मिजाज को समझते हुए उन्हें उत्कृष्ट गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना ही ग्रुप की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि सुमंगल ग्रुप की सफलता में कर्मचारियों, कारीगरों और बुनकरों की मेहनत, ईमानदारी और हुनर का महत्वपूर्ण योगदान है। इनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान करना ही समूह की वास्तविक पहचान है। सुमंगल के लिए ग्राहकों का संतोष और विश्वास सर्वोपरि है।

उन्होंने बताया कि यहां सभी प्रकार के रत्नों (जेमस्टोन्स) को विधिवत सकारात्मक ऊर्जा के साथ अभिमंत्रित एवं ऊर्जावान करने के बाद ही ग्राहकों को प्रदान किया जाता है। गुणवत्ता और परंपरा के साथ आध्यात्मिक आस्था का यह समावेश सुमंगल की विशेष पहचान है।

धनतेरस के पावन अवसर पर उन्होंने काशीवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धन की समृद्धि, रिश्तों का विश्वास और अपनों का साथ ही सुमंगल के साथ धनतेरस का वास्तविक एहसास है। बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय प्रकाश बना रहे, यही कामना है।