गाजीपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना के तहत महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रोफाइल लॉक करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 08 अगस्त 2026 कर दी गई है। इससे उन शिक्षण संस्थाओं को राहत मिली है, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रोफाइल लॉक नहीं कर पाई थीं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा तैयार किए जाने की समय सीमा भी 22 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 08 अगस्त 2026 कर दी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद की समस्त शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार अपने-अपने संस्थान का प्रोफाइल लॉक कराने की प्रक्रिया समय से पूरी कर लें, ताकि पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भुगतान की कार्रवाई में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
8 अगस्त की समय सीमा बेहद अहम
छात्रवृत्ति योजना से जुड़े संस्थानों के लिए 08 अगस्त 2026 महत्वपूर्ण अंतिम तिथि है। विभाग ने सभी संबंधित शिक्षण संस्थाओं से अपील की है कि वे समय सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें।

